
Seasonal Fruits
भोपाल। गर्मियां आ गई हैं और इस मौसम में खाना खाने की इच्छा नहीं होती। ऐसे में फ्रूट्स और जूस सेहत के लिए सबसे अच्छे होते हैं। फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्सियम, मिनरल और फाइबर होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है साथ ही कई रोगों से भी बचाता है। फलों में नैचुरल शुगर होता है जो आसानी से पाचक है। बच्चों को यदि जूस पिलाया जाये तो उनका विकास तेजी से होता है। लेकिन आपको पता है क्या कि सभी मौसमों में आप एक ही फल नही खा सकते हैं, मौसम के हिसाब से अलग-अलग फल होते हैं। आज आपको भोपाल शहर की डाइटीशियन पवित्रा श्रीवास्तव बताएंगी कि कब कौन सा फल खाना चाहिए।
संतरा
- सुबह और रात में संतरा नही खाना चाहिए।
- कोशिश करें कि संतरे को दिन में ही खायें।
- इसे खाना खाने के 1 घंटा पहले या खाने के एक घंटा बाद में खायें।
- संतरे का सेवन खाने से पहले करने से भूख बढ़़ती है और बाद में लेने से भोजन पचाने में मदद करता है।
- संतरा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
मौसंबी
- मौसंबी का सेवन दोपहर में करें।
- धूप में जाने से कुछ देर पहले या धूप से आने के कुछ देर बाद मौसंबी खाना लाभदायक होता है।
- मौसमी के फल की तरह इसका जूस पीना अधिक लाभदायक होता है। इससे शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होगी।
- नियमित मौसमी का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या नही होती है।
अंगूर
- अंगूर एक बलवर्धक एवं सौन्दर्यवर्धक फल है।
- बहुत से ऐसे रोग हैं जिसमें रोगी को कोई पदार्थ नहीं दिया जाता है, उसमें भी अंगूर का फल दिया जा सकता है।
- अंगूर या अंगूर का जूस भी शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है।
- इसका सेवन धूप में जाने से कुछ देर पहले या धूप में से लौटने के कुछ देर बाद ही करें, लेकिन अंगूर और भोजन में कुछ देर का अन्तर रखें।
नारियल
- वैसे तो नारियल पानी कभी भी पिया जा सकता है।
- नारियल का पानी पेट के रोगियों और पेट संबंधी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
- जिन्हें पेट संबंधी परेशानियां हैं, एसिडिटी या अल्सर की समस्या है उनके लिए यह लाभदायक है।
- कोशिश करें कि नारियल पानी खाली पेट न पियें।
आम
- आम की तासीर गर्म होती है, अत: आम के साथ दूध का प्रयोग करना चाहिए।
- यदि आम काटकर खाया जा रहा है तो आम के टुकड़़ों में शक्कर और थोड़़ा-सा दूध मिलाकर पीना फायदेमंद होगा।
केला
- केला खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, इसके अनेक फायदे हैं।
- खाना खाने के बाद केला खाने से भोजन आसानी से पच जाता है। कॉस्टीपेशन के मरीजों के लिए भी यह अच्छा रहता है।
- रोज सुबह एक केला और एक गिलास दूध पीने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती।
Published on:
01 Apr 2018 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
