
Cold water
ठंडे पानी से स्नान करने के लिए शरीर को समय देना जरूरी है। इसके लिए पहले गुनगुने पानी से शुरुआत करें फिर ठंडे पानी की ओर बढ़ें। सबसे पहले ठंडे पानी को अपने पैरों पर डालें जिससे मस्तिष्क तक इस बात का संकेत पहुंच जाए और शरीर का तापमान समायोजित हो सके। फिर पूरे शरीर पर ठंडा पानी डालें। इससे स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी।
इनके लिए हानिकारक
हैल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, एक्जिमा या सोरायसिस जैसी समस्या वाले लोगों के लिए गर्म पानी से नहाना हानिकारक हो सकता है। गर्म पानी से खुजली बढ़ सकती है। जबकि ठंडे पानी से नहाने से स्किन में कसाव आता और लालिमा कम होती है। स्वस्थ लोगों के लिए हर दिन ठंडे पानी से नहाना, त्वचा के लिए फायदेमंद है।
गर्म पानी त्वचा के लिए अच्छा नहीं
वैसे शरीर की थकान से राहत पाने के लिए लोग गर्म पानी से नहाते हैं लेकिन हैल्थ एक्सपर्ट के अनुसार गर्म पानी से नहाना त्वचा के लिए अच्छा नहीं है। गर्म पानी त्वचा की चिकनाहट को खत्म कर देता है। इस वजह से त्वचा में सूखापन और अन्य कई समस्या हो सकती हैं।
Published on:
20 Nov 2023 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
