
बाल सफेद होने का मुख्य कारण उजागर, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान
भोपालः महिला हो या पुरुष सभी को अपने बालों को लेकर बड़ी चिंता रहती है। खासकर किसी महिला के लिए उसके बाल बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। क्यूकि, घने और लम्बे बाल हर महिला की खूबसूरती का हिस्सा होते हैं। वैसे आजकल तो ज्यादातर नौजवान भी अपने बालों को लेकर काफी सजग रहने लगे हैं। अपने बालो को काला घना रखने के हर संभव प्रयास भी करते रहते हैं। लेकिन, अफ़सोस इस बात का है कि, आजकल के बिगड़े हुए खानपान और तनाव के चलते ज्यादातर लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगे हैं। बालों का सफेद होना इतनी बड़ी समस्या बना हुआ है कि, हर तीन में से एक लड़के या लड़की को इस समस्या का समय से पहले सामना करना पड़ रहा है।
बाल सफेद होने की वजह
वहीं, अगर बात की जाए पुराने समय की तो उस समय लोग अपने बालो को लेकर ना तो इतने सजग हुआ करते थे और ना ही यह महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने बालों पर किया करते थें, बल्कि कुदरती चीजों जैसे नीम का तेल या नारियल का तेल आदि सब चीजों का इस्तेमाल करते थे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो पहले के समय में लोगो को कुदरती चीजों की महत्ता के बारे में बखूबी मालूम था। जबकि आज के समय में नारियल के तेल का इस्तेमाल करना दकियानूसी माना जाता है। बरहलाल बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। अब यूं तो जैसे जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे उसके बाल भी सफेद होते हैं, लेकिन अगर किसी के बाल समय से पहले ही सफेद हो जाएं तो इसका एक प्रमुख कारण हमारे बालों का काला रंग मेलानिन नामक पिगमेंट हो सकता है। जो लोग इसके बारे में नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, पिगमेंट हमारे बालो की जड़ो की सेल्स में होता है, जो बालो को काला रखता है। जब बालो की जड़ो में मेलानिन बनना बंद हो जाता है, तब हमारे बाल सफेद होने लगते हैं।
इन आहारों से करें बाल काले और रहें स्वस्थ
मेलानिन ना बनने का कारण पौष्टिक चीजों का सेवन कम या ना हो पाने के कारण होता है। इसके अलावा जंक फ़ूड का सेवन करने से भी जल्दी ही मेलानिन बनना बंद हो जाता है, जिससे हमारे शरीर को उचित मात्रा में पौष्टिक आहार नहीं मिलता। इसके इलावा अगर बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो इसका मतलब ये है कि आपके शरीर में प्रोटीन, विटामिन बी 12 और आयरन आदि की कमी हो रही है, जिसके कारण बालो की जड़ो में मेलानिन बनना कम हो गया है। इसलिए ये जरुरी है कि बालो को काला रखने के लिए आपको पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे न केवल आपके बाल काले और चमकदार रहेंगे, बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
Published on:
13 Nov 2018 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
