1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार में लहसुन का दाम छू रहा आसमान, ये हे वजह

मध्यप्रदेश में लहसुन के दामों में अचानक से तेजी आई है। कुछ दिनों पहले तक लहसुन के दाम 25 से 50 रुपए किलो के करीब थे, जो अब अचानक से 400 रुपए प्रति किलो से ज्यादा हो गए हैं। जिसके कारण मंडियों में लहसुन की मांग कम हो गई है। उज्जैन की सब्जी मंडी में भी लहसुन फिलहाल महंगी सब्जी हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Puja Roy

Feb 07, 2024

9cb20298b151abf1e466ba1be73a6d7f.jpg

पिछले साल जनवरी 2023 में फुटकर बाजार में लहसुन महज 25 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। थोक मंडी में इसकी कीमत 10 से 15 किलो रूपए था। इस साल यह 400 से 500 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। ऐसा क्यों हुआ इस पर उज्जैन के एक थोक व्यापारी ने कहा पिछले साल बड़ा घाटा हुआ था जिस कारण से इस साल किसानों ने खेती कम कर दी इसलिए बाजार में लहसुन की कीमत बढ़ गई।

किसानों का कहना है कि मध्य प्रदेश के मालवा संभाग में सबसे ज्यादा लहसुन पैदा होता है। अधिक नुकसान के कारण एक साल में 10 प्रतिशत कम हो गया है। जबकि उत्पादन में आठ फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज कराई है। जिसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। पिछले साल लहसुन के दाम कम मिलने से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ था। जिससे फसल कम लगी और इस बार मांग के अनुपात में लहसुन की आवक कम हो रही है।