5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉकरोच से डरती थी पत्नी, इसलिए पति ने बदले 18 मकान, अब मांगा तलाक

- तीन साल में बदले 18 मकान- अब मनोचिकित्सक को दिखाया - पत्नी का आरोप- मुझे पागल साबित करना चाहते हैं

2 min read
Google source verification
cockroach.png

cockroach

भोपाल। अभी तक आपने पति-पत्नी के झगड़ों के कई किस्से सुने होंगे लेकिन राजधानी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी के कॉकरोच से डरने के कारण अब तलाक की नौबत आ गई है। दरअसल महिला के कॉकरोच से डर के चलते दंपति तीन साल में 18 मकान बदल चुके हैं। हालात नहीं सुधरते देख अब पति ने तलाक ही मांग लिया है।

कराई जाएगी काउंसलिंग

पति ने पत्नी को एम्स, हमीदिया अस्पताल समेत निजी मनोचिकित्सकों को भी दिखाया लेकिन पत्नी इलाज को तैयार नहीं हुई। वहीं, पत्नी का आरोप है कि उसकी परेशानी को नहीं समझा जा रहा बल्कि पति उसे पागल घोषित कराने के लिए डॉक्टर को दिखा रहे हैं। अब ये पूरा मामला पुरुषों के हित में काम करने वाली संस्था भाई वेलफेयर सोसाइटी भोपाल पहुंचा। वहां दोनों की काउंसलिंग हो रही है ताकि परिवार टूटे नहीं।

शहर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक युवक की नवंबर 2017 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक चला लेकिन एक दिन पत्नी ने किचन में कॉकरोच को देख लिया। वह इतनी जोर से चीखीं कि सभी लोग डर गए। इसके बाद पत्नी ने मकान को बदलने की जिद पकड़ ली।

पति ने बदले 18 मकान

पति ने इस पर मकान बदला लेकिन पत्नी का कॉकरोच से डर लगातार जारी रहा। इस तरह दंपति पिछले 3 साल में अब तक 18 मकान बदल चुके हैं। पति का आरोप है कि पत्नी के इस डर की वजह से उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। वे एम्स, हमीदिया और तीन अन्य मनोचिकित्सकों को भी दिखा चुके हैं। हालांकि पत्नी का कहना है कि वह अपने डर पर काबू पाना चाहती है लेकिन कॉकरोच को देखकर डर जाती है।