
electricity service in mp : मध्य प्रदेश के 6 हजार संविदा बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 5 जुलाई को सूबे की राजधानी भोपाल में धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। अनुकंपा नियुक्ति, NPS, वेतन बढ़ोतरी जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर पहले भी कर्मचारियों द्वारा मांग उठाई जा चुकी है। जो अब तक पूरी न हो पाने के कारण अब बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इम्प्लॉइज एवं इंजीनियर्स ने इस बारे में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पत्र भी लिखा था। 11 महीने पहले संविदा नीति की घोषणा की गई थी, जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है। ऐसे में पूरे प्रदेश के संविदा बिजली कर्मी नाराज हैं। 30 जून तक नीति लागू नहीं होने पर 5 जुलाई को भोपाल के गोविंदपुरा स्थित बिजली मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे।
आपको बता दें कि, जुलाई 2023 में लाल परेड मैदान में संविदा कर्मियों की महापंचायत बुलाई थी और उसमें कर्मचारियों के हित में फैसला लिए जाने का वादा किया गया था। इसी महीने कैबिनेट की बैठक में संविदा नीति 2023 को मंजूरी दे दी गई थी।
Updated on:
27 Jun 2024, 8:40 AM IST
Published on:
27 Jun 2024, 8:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.