20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल के एक कमरे में नाबालिग से ज्यादती

कोतवाली के तहत भोपाल रोड संजय नगर वार्ड अठारह स्थित एक होटल के कमरे में बीती रात उदयपुरा के एक युवक द्वारा एक सोलह वर्षीय

less than 1 minute read
Google source verification

image

Common Desk

Oct 31, 2015

रायसेन। कोतवाली के तहत भोपाल
रोड संजय नगर वार्ड अठारह स्थित एक होटल के कमरे में बीती रात उदयपुरा के एक युवक
द्वारा एक सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। इस
दुराचार की घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक भागने में सफल हो गया है। पुलिस ने आरोपी
युवक के खिलाफ लड़की से ज्यादती का प्रकरण दर्ज कर लिया है।


रायसेन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक हरीश विश्वकर्मा ने नाबालिग लड़की को खाने की
दावत के बहाने होटल में बुलाया था। जहां खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर ज्यादती कर
फरार हो गया। पीडित लड़की ने अपने परिजनों को मोबाइल से इस घटना की सूचना दी।
परिजनों के साथ लड़की की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 506, बाल
संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश
शुरू कर दी गई है। पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि आरोपी की जल्दी ही पकड़क कर अदालत
में पेश किया जाएगा। जिससे नाबालिग को शीघ्र ही न्याय मिल सके। इस सारे मामले की
विवेचना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह दंागी कर रहे हैं।