20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री ने झटकाया कुर्ता, महिला मंत्री ने अशोभनीय बताकर टोका, फिर शुरू हो गई तू—तू, मैं—मैं

गुस्सा होकर बैठक के बाहर चली गईं एमपी की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

less than 1 minute read
Google source verification
Yashodhara Raje Scindia Arvind Bhadauria Vijay Shah

Yashodhara Raje Scindia Arvind Bhadauria Vijay Shah

भोपाल. मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की एक अहम बैठक में एक मंत्री के कुर्ता झटकाने पर बवाल मच गया। बैठक में महिला सदस्य भी शामिल थीं। एक महिला मंत्री ने इसे अशोभनीय बताया तो विवाद शुरू हो गया। मंत्रियों की इस आपसी बहस को बमुश्किल शांत कराया जा सका।

MP Board की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज, जानिए कहां और कैसे पा सकेंगे परिणाम

प्रदेश में आगामी विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रभारी मंत्रियों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में वन मंत्री विजय शाह, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और सहकारिता मंंत्री अरविंद भदौरिया भी उपस्थित थे। इन तीनों के बीच बातचीत हुई जोकि बाद में यशोधरा और अरविंद भदौरिया के बीच तीखी तकरार में बदल गई।

फर्जी IAS संतोष वर्मा ने कई युवतियों को फंसाया, की चार शादियां

मंगलवार को कैबिनेट के ठीक बाद रखी गई इस बैठक में विजय शाह ने कुर्सी पर बैठते समय कुर्ता झटकारा। उनके ठीक पीछे बैठीं यशोधरा ने इसे अशोभनीय बताते हुए कहा— शाहजी। पीछे महिलाएं भी बैठीं हैं। विजय शाह ने बात संभालने की कोशिश की लेकिन तभी अरविंद भदौरिया बीच में बोल उठे जिससे यशोधरा नाराज हो उठीं।

इंदौर में पुलिस की वेबसाइट हैक, पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ PM पर की अभद्र टिप्पणी

दोनों के बीच बहस होने लगी। यहां तक कि यशोधरा गुस्सा होकर बैठक से बाहर निकल गईं। हालांकि कुछ देर बाद वे वापस लौट आईं। तब चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने विवाद शांत कराया। मंत्रियों के विवाद के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वहां नहीं थे।