इंदौर. इंदौर में पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई है। इंदौर पुलिस की इस सरकारी वेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर फ्री कश्मीर का नारा उछाला जा रहा है। इतना ही नहीं, इसमें पीएम नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई है और देश का नक्शा भी गलत लगा दिया गया है। सूचना मिलते ही इस साइट को तुरंत ब्लॉक कर स्पेशलिस्टों की टीम इसको दुरुस्त करने में जुट गई है।