बता दें कि, बीते चार दिनों से बैंक तो छोड़िये बैंक के एटीएम में भी पैसा नहीं है। इंटरनेट बैंकिंग भी बंद पड़ी है। कई लोगों को अपनी एफडी तुड़वाने के लिए बैंक कर्मचारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। कई शाखाओं में तो लोगों को प्रवेश ही नहीं करने दिया जा रहा। हालांकि, बैंक द्वारा लोगों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि, वो चिंता न करें उनका जमा पैसा सुरक्षित है। लेकिन, इस पर लोगों का सवाल है कि, अगर उनका पैसा सुरक्षित है तो, उन्हें उनकी जरूरत के समय दिया क्यों नहीं जा रहा।