दिन के साथ साथ शनिवार रात का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। वहीं, दिन भर धूप और बादलों के बीच लुका छुपी का सिलसिला चलता रहा। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन आगामी दो से तीन दिनों के भीतर जिले में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगर बारिश अपनी औसत तीव्रता से तेज होती है तो, इसका नुकसान खड़ी फसलों को होगा।