
अजब प्रेम की गजब कहानी : विधवा महिला के प्यार में युवक करवा रहा था जेंडर चेंज, अब महिला भी है और पुरुष भी
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। शहर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए जेंडर चेंज करवाने का फैसला ले लिया। यही नहीं इसके लिए युवक ने अपना ट्रीटमेंट भी शुरु करा लिया। लेकिन, जब युवक के माता-पिता को इस बारे में पता चला तो उनकी समझाइश के बाद उसका ट्रीटमेंट बीच में ही रोकना पड़ा। लेकिन, खास बात ये है कि, ट्रीटमेंट बीच में रुक जाने की वजह से अब युवक के शरीर में लड़का और लड़की दोनों के हार्मोन हैं।
आपको बता दें कि, 32 वर्षीय युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। पिता क्लास वन ऑफिसर की पोस्ट से रिटायर्ड हैं। जबकि, युवक खुद भी दिल्ली की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। दिल्ली में ही उसे एक विधवा महिला से प्यार हो गया। इसी के बाद उसने जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया। पहले स्टेप में उसकी बॉडी में हॉर्मोनल चेंज आ गए, जिनकी वजह से वो लड़कियों जैसा व्यवहार करने लगा। अचानक आए इन बदलावों से परिवार को उसपर शक हुआ, जिसके बारे में पूछने पर मामले का खुलासा परिवार के सामने हो गया।
विधवा महिला के लिए जेंडर चेंज
इस घटना के बाद युवक के माता-पिता भोपाल की एडवोकेट और काउंसलर सरिता राजानी के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि, करीब डेढ़ महीने से उनके बेटे में काफी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। वो अकेला रोता है, ज्यादातर गुस्से में रहता है और बात-बात पर चिढ़ता है। काउंसलर एडवोकेट सरिता ने उनकी गुहार पर लड़के और महिला की काउंसलिंग की, जिसके बाद फिलहाल युवक का जेंडर चेंज करने का ट्रीटमेंट को बीच में रोक दिया है।
अपने मृतक पति से प्यार करती है महिला
काउंसलिंग के दौरान युवक ने बताया कि, उसके साथ 30 साल की एक महिला जॉब करती है। महिला के पति की दो साल पहले कोरोना से मौत हो गई है। उसकी एक बेटी भी है। दोनों करीब 6 महीने पहले ही मिले। वो अपने घर नहीं जाना चाहती और अकेले रहती है। दोनों की मुलाकात के बाद पहले दोस्ती हुई और देखते ही देखते प्यार हो गया। युवक ने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो महिला ने मना कर दिया। महिला ने युवक से कहा कि, उसका पति उससे बहुत प्यार करता था। वो उसका बहुत ख्याल भी रखता था। इसलिए उसके अलावा वो किसी और को पति के रूप में नहीं देख सकती।
तो इस तरह साथ रहने का लिया फैसला
प्रेमिका के मूंह से अपने मृतक पति के लिए इस तरह का प्रेम देखते हुए युवक ने भी प्रेम की अजब इबारत लिखने का फैसला लिया। उसने तय किया कि, वो अपनी प्रेमिका के साथ किसी भी शर्त पर रहेगा। महिला का अपने पति के प्रति प्रेम एक मर्द को उसके साथ नहीं रहने देगा तो वो खुद ही जेंडर चेंज कराकर महिला बनकर अपनी प्रेमिका महिला के साथ रहेगा।
कटनी में टनल निर्माण कार्य के बीच बड़ा हादसा, देखें Video
Published on:
13 Feb 2022 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
