7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते दबोचा

लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी नदी में खनन कर डंपर से रेत निकालने के एवज में मांग रहे थे 15 हजार रिश्वत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Feb 2022, 3:24 PM IST

News

लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते दबोचा

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, तीनों ने ये रिश्वत डंपर का मामला रफा-दफा करने के एवज में मांगी थी। लोकायुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें में हड़कम्प का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि, रिश्वत लेते धराए थाना प्रभारी समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है।


बता दें कि, मामला रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाने का है। यहां रीवा लोकायुक्त टीम ने थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह परिहार समेत दो अन्य पुलिसकर्मियों जिनमें प्रधान आरक्षक जय प्रकाश सिंह और आरक्षक राजकुमार को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, गोविंदगढ़ थाना पुलिस सोन नदी के रेत तस्कर से 4 डंपर का 12 हजार रुपए महीना लेते आ रहे थे, लेकिन इस बार से उन्होंने 15 हजार रुपए रिश्वत देने की मांग की थी। इसकी शिकायत सीधी जिले रामपुर नैकिन, मढ़ा तहसील के निवासी मुनीष कुमार पटेल पिता महेंद्र कुमार पटेल ने रीवा लोकायुक्त से की थी।

यह भी पढ़ें- CM की सभा में हंगामा : युवक बोला- मेरे जीवित पिता को सिस्टम ने मार दिया, अब हम यहीं आत्मदाह करेंगे


पहले भी पकड़ा चुके हैं रिश्वत लेते

शिकायत सामने आने के बाद एसपी ने डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम का गठित कर रिश्वत के खिलाफ रविवार की सुबह 11 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। बता दें कि, ये पहला मौका नहीं जब लोकायुक्त टीम द्वारा इस थाने पर कार्रवाई की हो, इससे पहले भी थाना प्रभारी समेत उनके स्टाफ को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ चुकी है। वहीं, एक बार फिर उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार और 20 सदस्यीय टीम ने गोविंदगढ़ पुलिस स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

कटनी में टनल निर्माण कार्य के बीच बड़ा हादसा, देखें Video