
Santnagar Bhopal Girl Death Case- Demo Pic
Bhopal Girl Death Case- राजधानी भोपाल में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। उसे पेट में दर्द हो रहा था। वह इतनी परेशान हो उठी कि मां की शुगर की दवाई खा ली। दवा के ओवरडोज से युवती की जान चली गई। युवती वंदना मीणा की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। भोपाल के संतनगर Santnagar Bhopal में यह घटना घटी। पुलिस आज परिजनों के बयान ले सकती है। इस बीच कफ सिरप मामले में भी पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। भोपाल पुलिस मुख्य आरोपी अंकित को दिल्ली ले जाकर पूछताछ करेगी। वह 27 तक एसटीएफ रिमांड पर है।
संतनगर इलाके में दवाई का ओवरडोज लेने से युवती की मौत हो गई। रविवार देर रात दर्द से परेशान होकर उसने मां की दवाएं खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।
पेट में भीषण दर्द हो रहा था तो गलती से मां की शुगर की दवाइयां खा ली
पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय वंदना मीणा ग्राम बेटा में रहती थी। उसे बीपी और पेट दर्द की शिकायत थी। रविवार रात को उसके पेट में भीषण दर्द हो रहा था तो उसने गलती से मां की शुगर की दवाइयां खा ली थीं। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मंगलवार को मामले का खुलासा हो सकेगा।
इधर भोपाल में अवैध कफ सिरप कारोबार से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी अंकित कुशवाहा को एसटीएफ ने सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश एसटीएफ डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में हुई, जहां एसटीएफ ने आरोपी से विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की।
पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने अदालत को बताया कि मामले की जांच के लिए मुख्य आरोपी और मास्टमाइंड अंकित कुशवाहा को दिल्ली ले जाकर पूछताछ करना जरूरी है। जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अवैध कफ सिरप के निर्माण, पैकेजिंग, भंडारण और विभिन्न राज्यों में इसकी सप्लाई से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 27 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
एसटीएफ के अनुसार, मुख्य आरोपी अंकित कुशवाहा इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक और सरगना है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Published on:
23 Jun 2026 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
