
भोपाल. जोमैटो ( Zomato ) भी अब मजहब के विवाद ( religion controversy ) में फंस गया है। पंडित अमित शुक्ल के द्वारा मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय से खाना लेने से इनकार करने के बाद जोमैटो ने जो जवाब दिया था कि उससे जोमैटो को तारीफ तो खूब मिली थी। लेकिन कुछ लोगों ने धर्म के नाम पर जोमैटो को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हलाल मीट का उदाहरण देकर जोमैटो को उसका धार्मिक तुष्टिकरण का रूप दिखा रहे थे। लेकिन जोमैटो ने भी इसका करारा जवाब दिया था।
ऑर्डर कैंसिल करने वाले पंडित अमित शुक्ल पर कानूनी शिकंज कस रहा है। लेकिन जोमैटो भी धर्म के विवाद में फंस गया है। लोग अब जोमैटो ऐप की रेटिंग कम कर रहे हैं। गूगल ऐप पर जोमैटो के यूजर लगातार वन रेटिंग दे रहे हैं। जिस दिन से विवाद शुरू हुआ है। उसके बाद से कई यूजर्स लगातार जोमैटो को वन ही रेटिंग दे रहे हैं। साथ ही जोमैटो के ऐप को इंस्टॉल भी कर रहे हैं।
जोमैटो से लोग नाराजगी इसलिए जाहिर कर रहे हैं कि हलाल मांस के लिए पूछे जाने पर वहीं हुंकार और रोना क्यों नहीं उठाया। हलाल के नाम पर ऑर्डर कैंसिल करने वाले युवक को जोमैटो ने रिफंड भी वापस किया था। लेकिन मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय के नाम पर वह धर्म का पाठ पढ़ा रहा है।
अब सोशल मीडिया पर अनइस्टॉल जोमैटो ट्रेंड कर रहा है। साथ ही ट्रोलर इस ऐप को अनइनस्टॉल करने की बात भी कर रहे हैं। कई यूजर्स इसको अनइनस्टॉल कर इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। प्ले स्टोर में जाकर लोग जोमैटो को सबक सिखाने के लिए एक से ज्यादा रेटिंग नहीं दे रहे हैं। ऐसे में प्ले स्टोर पर इस रिव्यू से जोमैटो को नुकसान हो रहा है।
पंडित अमित शुक्ल की मुश्किलें बढ़ीं
खाना लेने से इनकार करने वाल पंडित अमित शुक्ल की भी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जबलपुर एसपी अमित सिंह ने कहा कि जोमैटो के स्थानीय मैनेजर मनोज मुदगल से शिकायत मिली है। अमित शुक्ला ने ऐप पर किया ऑर्डर कैंसिल करके रिफंड मांगा था। ऑर्डर कैसिंल करने की धार्मिक वजह बताई थी। प्रकरण की जांच एएसपी सिटी को सौंपी गई है। तथ्यों को आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर में प्रदर्शन
वहीं, कुछ धार्मिक संगठन पंडित अमित शुक्ल के समर्थन में जोमैटो के खिलाफ उतर आए हैं। जबलपुर में जोमैटो के दफ्तर के बाहर धर्म सेना के लोगों ने प्रदर्शन किया है। लोग जोमैटो के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही जोमैटो के ऐप को डिलीट करने को कह रहे थे।
Published on:
02 Aug 2019 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
