1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

176 बैग नोटों से भरे मिले, गिनती में 3 बैंकों के 50 अधिकारी लगे

ओडिशा और झारखंड में शराब निर्माता कंपनियों के यहां छापे में 176 बैग मिले हैं। उनमें से 140 की गिनती हो चुकी है, बाकी की गिनती जारी है। गिनती प्रक्रिया में 3 बैंकों के 50 अधिकारी शामिल हैं। लगभग 40 मुद्रा गिनती मशीनें लाई गई हैं। 25 से गिनती की जा रही है। 15 मशीन बैकअप के रूप में रखी गई हैं।

2 min read
Google source verification
176 बैग नोटों से भरे मिले, गिनती में 3 बैंकों के 50 अधिकारी लगे

176 बैग नोटों से भरे मिले, गिनती में 3 बैंकों के 50 अधिकारी लगे

ओडिशा और झारखंड में आयकर विभाग के छापे का मामला
ओडिशा और झारखंड में शराब निर्माता कंपनियों के यहां छापे में 176 बैग मिले हैं। उनमें से 140 की गिनती हो चुकी है, बाकी की गिनती जारी है। गिनती प्रक्रिया में 3 बैंकों के 50 अधिकारी शामिल हैं। लगभग 40 मुद्रा गिनती मशीनें लाई गई हैं। 25 से गिनती की जा रही है। 15 मशीन बैकअप के रूप में रखी गई हैं। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने यह जानकारी रविवार को दी। बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के पांचवें दिन पैसे गिनने की मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 250 करोड़ रुपए से अधिक की गिनती हो चुकी है।। बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड बौध डिस्टिलरीज की एक समूह कंपनी है जो झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी हुई है।
--
दुनिया का पहला उदाहरण पेश किया: चौबे
छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जनता की आंख खुली हुई है। लोग देख रहे हैं कि गिनती हो रही है, मशीन खराब हो रही है और आ रही है। क्या कभी किसी ने 300 करोड़ देखा होगा? ये दुनिया का पहला उदाहरण कांग्रेस ने पेश किया है। ये दुर्भाग्य है। ऐसे लोगों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस का खात्मा होगा, इसमें कहीं कोई दो मत नहीं है।
--
बेनामी संपत्ति का स्रोत क्या है: प्रधान
भारी धनराशि मिलने के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शराब कारोबारियों से जब्त बेनामी संपत्ति का स्रोत जानना चाहा। प्रधान ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि इतनी अधिक बेनामी रकम बरामद हुई है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ लोगों का इस रकम से संबंध बताया जाता है। इस बेनामी संपत्ति का स्रोत कहां है? इस मामले की सच्चाई क्या है? क्या ओडिशा के कुछ लोगों का जब्त की गई धनराशि से संबंध है? उन्होंने उन कुछ लोगों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया जो ईमानदारी का ढोल पीटते हैं।
--
प्रदेश भाजपा ने इन पर उठाई अंगुली
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर ने शराब कारोबारियों के पास इतना अधिक नकद जमा होने के पीछे सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के नेताओं और ओडिशा सरकार का हाथ होने का आरोप लगाया। कम से कम तीन कैबिनेट मंत्रियों एवं पूर्व विधायक का नाम लेते हुए सामंतसिंघर ने कहा कि झारखंड के कांग्रेस सांसद बस कंपनी के मालिक हैं। बीजद सरकार ओडिशा में कंपनी का प्रबंधन कर रही है। जब कंपनी इतनी अधिक संपत्ति इक_ा कर रही थी तब सतर्कता विभाग, अपराध शाखा, आबकारी, आर्थिक अपराध शाखा क्या कर रही थी और कैसे राज्य सरकार को इसकी भनक नहीं लगी? शराब का यह धंधा चुनाव के दौरान बीजद के लिए धन का स्रोत है।
--
बीजद ने किया पलटवार
दूसरी तरफ बीजद ने एक बयान में भाजपा के आरोप का खंडन किया और कहा कि झारखंड के भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि जब्त की गई रकम कांग्रेस नेताओं की है और कांग्रेस नेता उसके उलट आरोप लगा रहे हैं। बीजद ने कहा कि दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा और कांग्रेस ने इस कारोबारी के पास अपनी धनराशि जमा की थी।