1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीत की चाह में जमकर पसीना बहा रहीं बीजेडी की ये सात देवियां

ये प्रत्याशी बीजेडी की ओर से जारी महिलाहित योजनाओं का बढ़ चढ़कर प्रचार करते हुए वोट मांग रही हैं...

3 min read
Google source verification
bjd

bjd

(भुवनेश्वर): ओडिशा में लोकसभा की सात सीटों पर बीजेडी ने महिला प्रत्याशियों को उतारा है। पार्टी का दावा है कि महिलाओं से आरक्षण का वादा पूरा करने की शुरुआत उनके नेता नवीन पटनायक ने कर दी है। अप्रैल के महीने से बढ़ती गरमी ने इन महिला प्रत्याशियों को परेशान कर दिया है। जनसंपर्क में यह छांव तलाश करके थोड़ा आराम भी कर लेती है। या फिर किसी मतदाता के घर पर ठंडा पीकर फिर आगे बढ जाती है। ये प्रत्याशी बीजेडी की ओर से जारी महिलाहित योजनाओं का बढ़ चढ़कर प्रचार करते हुए वोट मांग रही हैं।

प्रमिला बिसोइ

इनसे मिलिए, ये हैं आस्का लोकसभा क्षेत्र से बीजेडी प्रत्याशी प्रमिला बिसोइ। दक्षिण ओडिशा की सेल्फ हेल्प ग्रुप की लीडर प्रमिला एक सीधीसाधी घरेलू महिला हैं। आस्का वही सीट है जहां से नवीन पटनायक ने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव लड़ा था और अटलजी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। अब वह इसी क्षेत्र की विस सीट हिंजली से लड़ रहे हैं। समाज सेवा को समर्पति प्रमिला को प्रत्याशी घोषित करते समय नवीन ने उनकी प्रशंसा की। प्रमिला महिलाओं को टोली के साथ जी जान से प्रचार में जुटी हैं।

सुनीता बिस्वाल

पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल की बेटी सुनीता बिस्वाल सुंदरगढ़ लोस क्षेत्र से धुंआधार प्रचार में हैं। इस क्षेत्र में 18 को मतदान है। सुनीता का कड़ा मुकाबला केंद्रीय मंत्री बीजेपी प्रत्याशी जुएल ओरम और कांग्रेस के जार्ज तिर्की से है।

चंद्राणी मुर्मू

क्योंझर लोकसभा क्षेत्र से चंद्राणी मुर्मू भी प्रचार में दिन रात एक किए हैं। वह पूर्व सांसद हरिहर सोरेन की बेटी हैं।पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर चंद्राणी प्रचार में जुटी हैं। इनका कहना है कि लक्ष्य पाने के लिए कोशिश की जाती है तॊ न धूप लगती है और न ही भूख। इनकी लड़ाई बीजेपी के अनंत नायक और कांग्रेस के मोहन हेम्ब्रम से है।

मंजुलता मंडल

बीजेडी से ही भद्रक लोकसभा सीट से मंजुलता मंडल प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के अभिमन्यु सेठी व कांग्रेस की मधुमिता सेठी मैदान में हैं।

शर्मिष्ठा सेठी

इसी प्रकार जाजपुर से बीजेडी के टिकट पर शर्मिष्ठा सेठी चुनाव मैदान में हैं। व ओडिशा प्रशासनिक सेवा की नौकरी छो़ड़कर लड़ रही हैं। उनके खिलाफ अभिमन्यु मलिक बीजेपी और मानस जेना कांग्रेस से प्रत्याशी हैं।

डा.राजश्री मलिक

जगतसिंह पुर लोस क्षेत्र से डा.राजश्री मलिक बीजेडी की टिकट पर मैदान में हैं। ये पेशे से डाक्टर हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस की प्रतिमा मलिक व बीजेपी प्रत्याशी मैदान में हैं।

कौशल्या हिकाका

कौशल्या हिकाका कोरापुट लोकसभा सीट से बीजेडी की उम्मीदवार है। इस सीट पर पहले चरण के तहत मतदान हो चुका है। चुनाव के बाद कौशल्या जनता से समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त करती दिखाई दे रही है।