6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो गुटों में विवाद: फायरिंग में एक की मौत, तीन घायल

एक गुट ने सीधे शेख इमरान नामक व्यक्ति पर फायर झोंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 22 Nov 2018, 2:22 PM IST

firing

firing

(कटक): दो गुटों में विवाद के चलते हुई आमने-सामने फायरिंग से एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। देर रात सालेपुर क्षेत्र के कटिकटा क्षेत्र में एक सांस्कृतिक प्रोग्राम में दो गुटों में आपसी झगड़ा और गालीगलौच की नौबत आ गई। यह घटना निश्चिंताकोली थाना क्षेत्र की है। एक गुट ने सीधे शेख इमरान नामक व्यक्ति पर फायर झोंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार एरिया के दबंग कहे जाने वाले परासइला गांव के शेख इमरान की वहीं पर मौजूद किसी व्यक्ति से कहासुनी हो गई। दोनों में गालियां व मारपीट शुरू हो गई। उस व्यक्ति ने रिवाल्वर निकाल कर शेख इमरान पर दो गोलियां दाग दी। इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। इमरान के साथियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो फिर उसने फायर कर दिया जिसमें तीन लोग रघुनाथ मलिक (16), नित्यानंद मलिक (30) व उत्तमदास (30) बुरी तरह जख्मी हो गए। फायर करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।