26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भुवनेश्वर से अहमदाबाद तक के लिए इस दिन से शुरू होगी फ्लाइट

पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुडा एयरपोर्ट का नाम वीर सुरेंद्र साय के नाम पर करने के लिए केंद्र सरकार ने कहा है कि...

2 min read
Google source verification
Flight

Flight

(भुवनेश्वर): ओडिशा से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है। यहां से हवाई सेवा दो सितंबर से शुरू होगी। इंडिगो की फ्लाइट भुवनेश्वर से सीधे अहमदाबाद तक उड़ान भरेगी। बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री विमान उड़ान भरेगा। यह जानकारी बीजू पटनायक एयरपोर्ट के निदेशक ने दी।


तय उड़ान के अनुसार फ्लाइट-6e-953 अहमदाबाद से 8.55 बजे सुबह उड़ान भरेगी और 11.20 बजे पूर्वान्ह भुवनेश्वर पहुंचेगी। इसी तरह 6e-954 11.50 बजे पूर्वान्ह भुवनेश्वर से उड़कर 2.10 बजे अपरान्ह अहमदाबाद पहुंचेगी। इसके आलावा इंडिगो की एक और फ्लाइट एक सितंबर से भुवनेश्वर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। फ्लाइट नंबर 6E-652 10.55 बजे सुबह हैदराबाद से उड़कर 12.30 बजे भुवनेश्वर तक पहुंचेगी। इसके बाद 6E-657 प्लाइट भुवनेश्वर से 1 बजे उड़कर 2.35 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। वर्तमान समय में हैदराबाद के पांच में तीन फ्लाइट इंडिगो की हैं। यह चौथी इंडिगो प्लाइट होगी।

विस से प्रस्ताव करके भेजे ओडिशा सरकार

पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुडा एयरपोर्ट का नाम वीर सुरेंद्र साय के नाम पर करने के लिए केंद्र सरकार ने कहा है कि किसी भी एयरपोर्ट का नामकरण राज्य के किसी महापुरुष या स्थान के नाम पर तभी रखा जा सकता है जब राज्य की विधानसभा बहुमत से प्रस्ताव पारित करके केंद्र के संबंधित मंत्रालय को अवगत कराए। ओडिशा सरकार ने एयरपोर्ट के नामकरण का अब तक कोई प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा। यह जानकारी राज्यसभा सदस्य प्रसन्न आचार्य के सवाल पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने दी। झारसुगुडा एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 15 जून केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखा था। वीर सुरेंद्र साय ओडिशा के जाने माने क्रांतिकारी हैं। 1809 को जन्मे वीर सुरेंद्र ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए गए थे। झारसुगुडा एयरपोर्ट 200 करोड़ की लागत है जिसमें 75 करोड़ राज्य का हिस्सा है।

यह भी पढे: लोजपा नेता चिराग पासवान का मोदी सरकार को अल्टीमेट, 9 अगस्त को करेंगे आंदोलन का आगाज!