दरअसल, जस्टिस गोयल और जस्टिस यूयू ललित की खंडपीठ ने 20 मार्च को एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) एक्ट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था। खंडपीठ ने एक्ट में बदलाव की बात करते हुए इस मामले में बिना जांच के आरोपी को गिरफ्तार न किए जाने की बात कही थी। आपको बता दें कि एससी/एसटी एक्ट में पहले केस दर्ज होते ही बिना जांच के ही आरोपी की गिरफ्तारी का प्रावधान था। जबकि नए प्रावधान के अनुसार आरोपी अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकता है।