3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी तैयारियों में जुटी ओडिशा कांग्रेस,30 अगस्त तक जारी होगी प्रत्याशियों की पहली सूची

कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि पार्टी चुनाव समिति की बैठक सोमवार को होगी। पहली सूची के घोषित होते ही दूसरी सूची पर मंथन शुरू हो जाएगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Aug 2018, 8:05 PM IST

 ओडिशा प्रभारी जितेंद्र सिंह

ओडिशा प्रभारी जितेंद्र सिंह

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): चुनावी रणभेरी चाहे जब बजे, पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने की अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को भुवनेश्वर के अलीशान होटल में बैठक करके पार्टी ने पहली सूची को अंतिम रूप दिया है। हाईकमान की औपचारिक मुहर लगने के बाद कुछ क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची 30 अगस्त तक घोषित कर दी जाएगी।

कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि पार्टी चुनाव समिति की बैठक सोमवार को होगी। पहली सूची के घोषित होते ही दूसरी सूची पर मंथन शुरू हो जाएगा। उनका कहना है कि पार्टी की प्रत्येक कमेटी की बागडोर सीनियर लीडरों को सौपी गई है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर की कमेटियां गठन करने पर पूरा जोर है। बूथ से स्टेट लेवल तक की मजबूती से ही परिणाम आशाजनक हो सकते हैं। प्रदेश कमेटी के कामकाज की मासिक आलोचना बैठक भी की जाएगी। बूथों पर पर्यवेक्षक तैयार किए जाएंगे।


ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में रविवार को सभी नए पदाधिकारी मौजूद थे। इन पदाधिकारियों ने प्रोजेक्ट शक्ति और मो बूथ मो गौरव अभियान चलाने पर व्यापक चर्चा की। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप माझी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पार्टी के नेता किसी नअ विचार के साथ मिल सकते हैं। पार्टी में सभी को समान सम्मान और महत्व दिया जा रहा है। जिताऊ प्रत्याशी के चयन में सबकी राय ली जा रही है।

यदि 2004 के चुनाव से चलें तो कांग्रेस की सीटें घटती ही गई। पहले 38, फिर 27 और अब 2014 में घटकर 15 ही रह गई। वोटों का प्रतिशत भी कांग्रेस को 2004 में 34.8 प्रतिशत, सन 2009 में 29 प्रतिशत तथा 2014 में 26 प्रतिशत ही रह गया। 2014 में लोकसभा चुनाव में तो पत्ता ही साफ हो गया था। हालांकि कांग्रेस का वोटों का प्रतिशत 26.4 प्रतिशत रहा था और भाजपा का 21.9 प्रतिशत। पर कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। जिला परिषद के चुनाव में भाजपा ने छलांग लगाई पर कांग्रेस को 67 प्रतिशत वोटों का नुकसान रहा।