3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरी:श्रीजगन्नाथ मंदिर के 24 सेवायतों को नोटिस, संचालन में होगा सुधार

पुरी गजपति महाराज दिव्यसिंह देव की अध्यक्षता में रविवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में सुप्रीमकोर्ट के निर्देश के अनुसार श्रीमंदिर सुधार के 12 बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Aug 2018, 2:11 PM IST

photos from meating

photos from meating

(पुरी): श्रीमंदिर प्रबंध समिति ने रथयात्रा के दौरान श्रीजगन्नाथ मंदिर की नियमावली का उल्लंघन करने वाले 24 सेवायतों को कारण बताओ नोटिस देने का निर्णय लिया। नियम उल्लंघन के प्रमाण सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिले।

पुरी गजपति महाराज दिव्यसिंह देव की अध्यक्षता में रविवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में सुप्रीमकोर्ट के निर्देश के अनुसार श्रीमंदिर सुधार के 12 बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी। श्रीमंदिर प्रशासन के प्रमुख प्रदीप महापात्र ने मीडिया को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के तीन निर्देशों के लिए विशेष समिति गठित की जाएगी। इसमें सेवायतों के वंशानुगत सेवा कार्य प्रणाली पर भी विचार किया जाना शामिल है। दान की रकम सीधे सेवायतों द्वारा न लेने पर रोक लगाने का बिंदु शामिल होगा। इसके अलावा श्रीमंदिर सुधार के लिए श्रीजगन्नाथ मंदिर एक्ट में संशोधन पर भी विचार किया जाएगा। यह समिति गजपति महाराज की अध्यक्षता में गठित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रसोईघर और प्रसाद बिक्री केंद्र आनंद बाजार में सुधार के साथ ही सेवायतों व बाकी स्टाफ को आई-कार्ड भी देने पर सहमति बनी । उनका कहना है कि श्रीमंदिर का संचालन सुचारु रूप से करने के लिए समितियां बनेगी। रिपोर्ट सुप्रीमकोर्ट को सौंपी जाएगी ।

रथ यात्रा में दानराशि की हुई अलग व्यवस्था

बता दें कि बीते माह निकली जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा में भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेवायातों द्धारा स्वयं दान राशि देने पर रोक लगा दी गई थी । इस वर्ष रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के दान राशि देने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी । इसके लिए महाप्रभु, बलराम और देवी सुभद्रा के रथ साथ बडी बडी हुंडिया लगाई गई और भक्तों से इनमें ही दान राशि डालने के लिए कहा गया था ।

यह भी पढे: विश्व मानवतावादी दिवस से पहले ही अस्त हुआ वो सूरज, जिसने करोड़ों लोगों के लिए लगा थी अपनी जान