जगन्नाथ जी का यह रथ 45 फुट ऊंचा होता है। भगवान जगन्नाथ का रथ सबसे अंत में होता है। और भगवान जगन्नाथ क्योकि भगवान श्री कृ्ष्ण के अवतार है, अतं: उन्हें पीतांबर अर्थात पीले रंगों से सजाया जाता है। पुरी यात्रा की ये मूर्तियां भारत के अन्य देवी-देवताओं कि तरह नहीं होती है। हर साल नया रथ बनाया जाता है। रथ यात्रा में सबसे आगे भाई बलराम का रथ होता है, जिसकी उंचाई 44 फुट उंची रखी जाती है। यह रथ नीले रंग का प्रमुखता के साथ प्रयोग करते हुए सजाया जाता है। इसके बाद बहन सुभद्रा का रथ 43 फुट उंचा होता है। इस रथ को काले रंग का प्रयोग करते हुए सजाया जाता है। इस रथ को सुबह से ही सारे नगर के मुख्य मार्गों पर घुमाया जाता है।