6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने नहीं सुनी, आहत रेप पीड़िता टीचर ने लगाया फंदा, ​जान जाने के बाद लिया बड़ा एक्शन

महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, एक के बाद एक सामने (Teacher Rape) आते दुष्कर्म (Hyderabad Rape Case) के (Nirbhaya Rape Case) मामलों (Gang Rape Case) ने देश (Rape Case In India) को (Odisha News) शर्मसार (Odisha Rape Case) कर (Mayurbhanj News) दिया है...
2 min read
Google source verification
पुलिस ने नहीं सुनी, आहत रेप पीड़िता टीचर ने लगाया फंदा, ​जान जाने के बाद लिया बड़ा एक्शन

पुलिस ने नहीं सुनी, आहत रेप पीड़िता टीचर ने लगाया फंदा, ​जान जाने के बाद लिया बड़ा एक्शन

(भुवनेश्वर): हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद नृशंसा हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा है। हर कोई आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहा है। इसी बीच ओडिशा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर लोगों का कानून पर से विश्वास उठ जाएगा। आरोपियों के खिलाफ पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से अवसाद में आई एक रेप पीड़िता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें: जानकार और उसके दोस्तों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, रिश्तेदार महिला भी साजिश में शामिल!

मिली जानकारी के अनुसार मयूरभंज जिले में शनिवार देर रात रेप पीड़िता का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की वजह से वह परेशान थीं। पीड़िता पेशे से टीचर थीं।


मिली जानकारी के अनुसार बीती 30 अक्टूबर को रेरंगपुर निवासी पीड़िता के साथ जानकार युवक ने रेप किया। परिजनों की ओर से झारपोखरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे पीड़िता अवसाद में आ गई और यह खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान

पीड़िता की मौत के बाद संबंधित थाना इंचार्ज शरत चंद्र मलिक का तबादला कर दिया गया है। वहीं जांच अधिकारी प्रशांत कुमार को सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मयूरभंज पुलिस अधीक्षक स्मित पुरुषोत्तम परमार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ओडिशा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें: हैदराबाद गैंग रेप केस: केंद्रीय महिला आयोग ने लताड़ा,'एक्शन के समय कार्यक्षेत्र को लेकर उलझी पुलिस'