30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानकार और उसके दोस्तों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, रिश्तेदार महिला भी साजिश में शामिल!

Punjab News: पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश निकालने के लिए (Minor Gang Rape) बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Minor Gang Rape In Gurdaspur)...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुरदासपुर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 30 Nov 2019, 5:55 PM IST

gang rape

(गुरदासपुर): पंजाब के गुरदासपुर से रिश्तेदार और उसके दोस्तों द्धारा नाबालिग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की मौसी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: देश ने खोया रियल लाइफ सुपर हीरो, इस तरह अकेले 65 लोगों की बचाई थी जान, जल्द बनेगी फिल्म

पठानकोट निवासी पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दीनानगर से पीडि़ता की मौसी का फोन आया। उसने जरूरी काम का हवाला देते हुए पीडि़ता को दीनानगर आने के लिए कहा, शाम का समय था इसलिए उसने आने से मना कर दिया। इसके मौसी ने अपने देवर को पीडि़ता को लेने के लिए भेज दिया। आरोप है कि पीडि़ता को घर से लेकर निकला बदमाश अपने दोस्तों के साथ उसे दूसरी जगह ले गया और पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें:जिसे बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, 3 सैनिकों के साथ वह भी मरा, अन्य गंभीर


इसके बाद गुरुवार तडक़े उसे बस स्टैंड पर छोडक़र भाग गए। पीडि़ता जैसे-तैसे घर पहुंची और अपने परिजनों को आप बीती बताई। परिजन शाहपुर कंडी पुलिस थाना पहुंचे। यहां से पुलिस पीडि़ता को लेकर दीनानगर थाना पहुंची। पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने के बाद दीनानगर के गांव गवालिया में रेड की। वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि मौसी ने ही उनसे पुरानी रंजिश निकालने के लिए बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौसी का देवर पांच बच्चों का बाप है और इसके बावजूद उसने उनकी बेटी पर बुरी नजर रखी।

पंजाब की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान