5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा का कहना-रसगुल्ला हमारा है…दुनिया में मशहूर करने के लिए एयरपोर्ट पर रसगुल्ले का स्टाल

रसगुल्ला की दावेदारी को ओडिशा सरकार की ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दायर है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 24 Nov 2018, 7:30 PM IST

rasgulla stall

rasgulla stall

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): कहा जाता है कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंककर पीता है। रसगुल्ला के मामले में ओडिशा सरकार का कुछ ऐसा ही अनुभव रहा। पश्चिम बंगाल से जीआई टैग की लड़ाई हारने के बाद ओडिशा सरकार इसे वापस लाने को सक्रिय हो गई है। रसगुल्ला ओडिशा का है, इस ओर लोगों का ध्यान खींचने के लिए सरकार की पहल पर भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्टाल लगाया गया है।

रसगुल्ला की दावेदारी को ओडिशा सरकार की ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दायर है। केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय के चैन्नई स्थित जीआई टैग आॅफिस में ओडिशा की ओर से रसगुल्ले के जीआई टैग का पश्चिम बंगाल के पक्ष में निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध पत्र दाखिल किया जा चुका है। ओडिशा के रसगुल्ले का नाम रसगोला रखकर सरकार ने दावा किया है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व से यह परंपरा जारी है कि महाप्रभु जगन्नाथ रूठी हुई मां लक्ष्मी को रसगोला खिलाकर मनाते हैं। इसका उल्लेख भी जगन्नाथ संस्कृति से जुड़े साहित्य में आता है।

राज्य सरकार ने अब इसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग के चलते इसका एक स्टाल बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट में शुरू किया गया है। पुरुष विश्वकप हॉकी के आयोजन के दौरान भारी संख्या में लोग ओडिशा आ सकते हैं। इसके अलावा रोजमर्रा की फ्लाइट के भी यात्रियों को ओडिशा के रसगुल्ला के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा।

स्टाल का उद्घाटन अपर महासचिव लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने किया। खास बात यह कि रसगुल्ले का यह काउंटर 24x7 खुला रहेगा। स्टाल की खासियत यह है कि यहां पर रसगुल्ला की विभिन्न वैराइटी रखी जाएंगी। 'रसगुल्ला बाजार पहाल' का यहां पर एक बड़ा चित्र भी टांगा जाएगा ताकि लोगों को लगे रसगुल्ला ओडिशा का ही है। इसका नाम रसगोला होगा।

इसकी खास वैराइटी में खीरमोहन रसगोला, चॉकलेट रसगोला, ओरेंज रसगोला, केसर रसगोला के साथ ही राजभोग, मोहन भोग, गुलाब जामुन व अन्य 15 की मिठाई भी एयरपोर्ट में खोले गए काउंटर में रखी गयी हैं। बताते हैं कि रसगुल्ला को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ख्याति दिलाने को ऐसा किया गया है।