सोमवार को जब जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक परियोजना समन्वयक स्कूल के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, उसी दौरान स्कूल भवन के पास मधुमक्खियों का झुंड अचानक कार्यक्रम स्थल की ओर उड़ आया और मंच पर मौजूद अधिकारियों, शिक्षकों व छात्रों पर हमला कर दिया। इस हमले में डीईओ और एपीसी को मधुमक्खियों ने कई जगह काट लिया, जिससे उन्हें हल्की सूजन और जलन की शिकायत हुई। साथ ही कुछ अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों को भी डंक लगे हैं। स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को तत्काल रोकना पड़ा और सभी को स्कूल भवन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।