25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / Bee Attack: मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत, शरीर पर 15 से ज्यादा डंक के निशान… 5 से अधिक लोगों को काटा

Bee Attack: मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत, शरीर पर 15 से ज्यादा डंक के निशान… 5 से अधिक लोगों को काटा

Bee Attack: रूद्री रोड अमलताशपुरम कालोनी के सामने गुरूवार शाम को 34 साल के युवक मुरली चावला को मधुमक्खियों ने काट लिया। लोगों की मदद से मुरली को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 May 2025, 11:45 AM IST

मधुमक्खी का हमला (फोटो सोर्स - पत्रिका)

मधुमक्खी का हमला (फोटो सोर्स - पत्रिका)

Bee Attack: रूद्री रोड अमलताशपुरम कालोनी के सामने गुरूवार शाम को 34 साल के युवक मुरली चावला को मधुमक्खियों ने काट लिया। लोगों की मदद से मुरली को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। धमतरी जिले में पिछले दो साल में मधुमक्खी के डंक से दूसरी मौत हुई है। इसके पूर्व बेलरगांव में बुजुर्ग सोनऊराम की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई थी।

धमतरी शहर सहित जिलेभर में मधुमक्खियों के छत्ते लटक रहे हैं। मधुमक्खियों से आम रास्ता सहित सरकारी कार्यालय भी महफूज नहीं है। शहर के ही इतवारी बाजार में पीपल व बरगद के पेड़ में दर्जनभर से अधिक मधुमक्खी के छत्ते लटक रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे मधुमक्खियों ने आसपास के दुकानदार सहित इस रोड से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर दिया।

आधे घंटे तक सड़क व पेड़ के नीचे उड़ रहे मधुमक्खियों ने 5 से अधिक लोगाें को काट लिया। पिछले साप्ताहिक बाजार को भी मधुमक्खियों ने कुछ लोगों को काट लिया था। नगर निगम कार्यालय के पास आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है। इसके बावजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि छत्तों को नहीं हटवा रहे। इसी तरह कलेक्ट्रेट के पास स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में भी मधुमक्खियों के दो बड़े छत्ते खतरा बने हुए हैं। पूर्व में भी यहां कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। तेज हवा चलने या छेड़खानी करने पर मुधमक्खी लोगों को निशाना बना रहे हैं। प्रशासन स्तर पर इस ओर पहल करने की जरूरत है।

केस- 1. 18 जनवरी 2024 को नगरी ब्लाक के बेलरगांव में बुजुर्ग सोनऊराम मरकाम को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया था। कसपुर निवासी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 3 अन्य घायल भी हुए थे।

केस- 2. 26 फरवरी 2025 को भखारा के डुमराही तालाबा किनारे डॉ अभिजीत जैन को मधुक्खियों ने दूर तक दौड़ाकर काटा था। घटना में डाक्टर भी बेहोश हो गए थे। आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

केस- 3. 14 मई को मगरलोड ब्लाक के ग्राम मोहेरा में सुशासन तिहार के तहत शिविर लगाया गया था। इस दौरान 2 ग्रामीणों को मधुमक्खियों ने काट लिया था।

केस- 4. 22 मई 2025 को रूद्री रोड अमलताशपुरम के सामने मुरली चावला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुरली की मौत हो गई।

यह भी पढ़े: Monsoon 2025: खाड़ी के हिस्सों में मानसून सक्रिय! भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी, गिरेगा तापमान

Bee Attack: डंक से एनाफिलेक्टिक प्रोड्यूस हुआ और कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

मुरली के भाई हरीश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मुरली 22 मई की सुबह अपने दोस्त हरीश अग्रवाल, सूरज यादव (ड्रायवर) के साथ पार्टी मनाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर पतासाजी की गई। इस बीच शाम 6.30 बजे भाई मुकेश चावला ने बताया कि मुरली को अमलताशपुरम के पास मधुमक्खियों ने काट लिया है।

परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मुरली को मृत घोषित कर दिया था। शुक्रवार को मृतक मुरली के शरीर का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ एमए नसीम ने कहा कि मुरली के पैर, पीठ और पेट में 15 से अधिक स्थानों पर मधुमक्खियों ने डंक मारा था। इस डंक से एनाफिलेक्टि शॉक लगा जिसके कारण कार्डियक अरेस्ट आने से उसकी मौत हो गई। जहां भी मधुमक्खियों के छत्ते से अनहोनी घटना की संभावना है। इसे चेक कराएंगे। डीएफओ से भी बात कर उचित कार्रवाई के लिए कहेंगे। अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर धमतरी