
Fierce encounter in Bijapur: प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले बस्तर में जवान अलर्ट हो गए है। जवान घने जंगलों और नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे है। आज सुबह ही जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ। इस गोलीबारी में जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। जवान जंगलों में संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में नक्सली जवानों पर घात लगाए बैठे थे।
यह भी पढ़ें: 'मोदी का सिर फोड़ने वाला चाहिए' वाले बयान पर महंत के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली तक गरमाई सियासत
Bijapur Naxal Attack: जवानों को देखते ही जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। माओवादियों द्वारा किए गए हमले का मुहतोड़ जवाब देते हुए जवानों ने भी जमकर गोलीबारी की और तीन खूंखार नक्सलियों को ढ़ेर किया। इसके साथ ही जवानों ने घटनास्थल से एलएमजी और एक ऐके 47 समेत कई हथियार बरामद किए। इस मुठभेड़ की सूचना बीजापुर के एसपी (Superintendent of Police) जितेंद्र यादव ने दी। यह पूरी घटना उसूर थाना क्षेत्र का है। बता दें की, जंगलों में जवानों की सर्चिंग ऑपरेशन अब भी जारी है।
Published on:
06 Apr 2024 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
