सड़क सुरक्षा और रोड ओपनिंग कार्य में लगे सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर इन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम नागेश बोड़डुगुल्ला, मासा हेमला, सन्नू ओयाम और लेमाम छोटू बताये। इन नक्सलियों के पास से एक कुकर बम, एक टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, दवाइयां और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। जब उनसे विस्फोटक सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।