Bijapur Naxal Terror: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जवान जमकर अभियान चला रहे है। साथ ही, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड और महाराष्ट्र के बॉर्डर जवान हर समय ड्यूटी दे रहे है। जवानों के अलर्ट होने से माओवादी बौखलाए हुए है। लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने और मुठभेड़ में माओवादियों का एनकाउंटर होने से नक्सली आतंक मचा रहे है।