
Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इसी बीच एक रोचक खबर सामने आई है, जहां एक गुमनाम श्रद्धालु ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के गृहमंत्री अमित शाह के नाम से ज्योत जलाने के लिए मंदिर में पंजीयन कराया है।
धमतरी के विख्यात मंदिर मां विंध्यवासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है। यहां हर साल देश-विदेश के श्रद्धालु ज्योत जलाते है। ऐसा माना जाता है कि, यहां ज्योत जलाने वाले भक्तों की पुकार माता सुनती है और सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। इसलिए एक श्रद्धालु ने अपना नाम बताए बिना मंदिर में पीएम मोदी, शाह और योगी के ज्योत जलाने का पंजीयन कराया है। पूरे भारत और प्रदेश में भाजपा को मां का आशीर्वाद मिले। भाजपा भारी मतों से जीते, ऐसी कामना से श्रद्धालु ने पीएम मोदी, शाह और योगी के नाम से मंदिर में ज्योत जलवाया है। मंदिर में यह ज्योत चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक जलेगा।
Updated on:
07 Apr 2024 05:52 pm
Published on:
07 Apr 2024 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
