15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Naxal News: एक्शन मोड में फोर्स! 14 नक्सली गिरफ्तार, 8 पर थे 36 लाख के ईनाम…

CG Naxal News: जंगलों से सुरक्षा बल ने 36 लाख के आठ इनामी सहित 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
CG Naxal News: एक्शन मोड में फोर्स! 14 नक्सली गिरफ्तार, 8 पर थे 36 लाख के ईनाम...

CG Naxal News: सुरक्षा बलों ने माओवाद विरोधी अभियान के तहत जिले के टेकमेटला, नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा के जंगलों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। डीआरजी बीजापुर, थाना उसूर, कोबरा और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के दौरान 14 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 36 लाख रुपये के ईनामी 8 नक्सली शामिल हैं।

CG Naxal News: इन नक्सलियों पर थे लाखों रुपए के ईनाम

गिरफ्तार नक्सलियों में कमली कोड़ेम ऊर्फ कोदूम, 8 लाख रूपए इनाम, चैते सोढ़ी ऊर्फ रीलो, 8 लाख , जोगी सोढ़ी ऊर्फ टोक्कू, 8 लाख, राजे सोढ़ी ऊर्फ बोडडो, 8 लाख, देवा मड़काम ऊर्फ बोटी, 1 लाख, कोसा माड़वी, 1 लाख, लिंगा कुहरामी ऊर्फ गेल्ले लिंगा, 1 लाख, हुंगा कुंजाम सोमड़ा मड़काम ऊर्फ राजू, 1 लाख, इसके अतिरिक्त 6 अन्य माओवादी भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें संघम और आरपीसी से जुड़े सदस्य शामिल हैं।

9 ने किया समर्पण

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव से तंग आकर नक्सल संगठन से 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें संतु राम वड़दा, मासा उर्फ थर्रो वड़दा, पुनउ राम वड़दा, रमेश वड़दा, अजय कुमार ध्रुव, सुदील कुमार कुमेटी, अनिल वड़दा, करवे वड़दा, आयतु उसेण्डी सभी कुतुल निवासी शामिल है।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: जवानों ने नक्सलियों के नापाक इरादों पर फेरा पानी, 5 किलो का IED बरामद कर किया Diffuse

महुआ बीनने गई महिला गंभीर रूप से घायल

CG Naxal News: गिरफ्तार माओवादियों के बयान के आधार पर जंगल से छुपा कर रखे गए 23 लकड़ी और 8 लोहे के स्पाईक, जमीन खोदने के औजार समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। 30 नवंबर 2022 को टेकमेटला के जंगल में स्पाईक लगाने की घटना, जिसमें दो जवान घायल हुए थे।

19 जून 2024 को नड़पल्ली के जंगल में प्रेशर आईईडी लगाने की घटना, जिसमें महुआ बीनने गई महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। 6 जनवरी 2025 को उसूर-नड़पल्ली मार्ग पर आईईडी लगाने का प्रयास, जिसे सुरक्षा बलों ने नष्ट किया जैसे घटना में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार माओवादियों को वैधानिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय बीजापुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।