अब इन जवानों के अनुभव के आधार पर कर्रेगुट्टा को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करवाया जाएगा। पहाड़ के एक बड़े हिस्से पर फोर्स का कब्जा हो चुका है लेकिन अभी भी बड़ा इलाका नक्सलियों की गिरफ्त में है। (CG Naxal Operation) कहा जा रहा है कि अब भी नक्सली पहाड़ी पर मौजूद हैं। यही कारण है कि पहाड़ से नक्सलियों के पूरी तरह से सफाए के लिए अभियान को और धार देने की तैयारी चल रही है।