CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में पिछले एक हफ्ते से बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाडिय़ों पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने शांति वार्ता की पेशकश की है। पहली बार नक्सलियों ने बिना शर्त के वार्ता की पेशकश की है। नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय ने पर्चा जारी करते हुए शांति वार्ता के लिए सरकार से आगे आने की अपील की है।