वापसी के दौरान नैमेड़ मार्ग पर एसडीओपी बृजकिशोर यादव खड़े हुए थे। उन्होंने दोनों को रोका व कहा कि अपना परिचय दो। हम दोनों ने अपना परिचय दिया तो वे नाराज हो गए। इसके बाद वहीं हमारे साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दिया। वे लकड़ी व बंदूक से गोली मारने की धमकी देते हुए लगातार पिटाई करते रहे। काफी देर पीटने के बाद उन्होंने हमें जाने दिया।