
CG News: तेलंगाना के मुलुगु जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां भाजपा के वेंकटापुरम मंडल अध्यक्ष रामल्ला शेखर पर छत्तीसगढ़ की एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता मिर्ची तोड़ने के लिए वेंकटापुरम गई थी, जहां आरोपी ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही, लेकिन आरोपी ने उसे दोबारा पकड़ने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वेंकटापुरम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामल्ला शेखर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को और एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता को प्राथमिक गवाह बनाते हुए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह घटना छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में मिर्ची तोड़ने जाने वाले मजदूरों, खासकर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
CG News: शुक्रवार को विधायक विक्रम मंडावी सहित महामंत्री नीना रावतिया उद्दे, शंकर कुड़ियम, बसंत राव टाटी व अन्य पदाधिकारी तेलंगाना के वेंकटापुरम पहुंचकर पीड़ित आदिवासी युवती और परिजनों से मुलाकात कर न्याय मिलने तक संघर्ष का भरोसा दिलाया।
Published on:
05 Apr 2025 10:17 am

बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
