जानकारी के मुताबिक बीजापुर बफर रेंज के कांदुलनार, मोरमेड़, और तोयनार गांवों के बीच घने जंगल में ग्रामीणों द्वारा एक घायल बाघ देखे जाने की सूचना पर वन विभाग सक्रिय हुई। वन विभाग की टीम ने बीजापुर से 25-30 किलोमीटर दूर घायल बाघ को ट्रैंकुलाइज कर उनके पैर में फंसे तार का फंदा हटाया और प्राथमिक उपचार के बाद जख्म की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जंगल सफारी भेजा गया। यह घटना वन विभाग की वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन्य जीवों की सुरक्षा व्यवस्था का पोल खोल कर रख दिया है।