मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 6 बजे ग्राम बंडारपाल निवासी चापा लक्ष्मी पति चापा मल्लैया उम्र 49 वर्ष परिवार के साथ पास के जंगल में तेदूपत्ता तोडने के लिए गयी हुई थी, जंगल में अचानक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह जंगली सुअर से महिला को बचाया। घायल महिला को परिजनों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली में भर्ती करवाया, जहां उपचार जारी है। उसके बाद वन विभाग को इस घटना की सूचना दी।