
Chhattisgarh Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए हैं। वहीं इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी वापसी करते हुए दिख रही है। इसी बीच नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र बीजापुर सीट का परिणाम सामने आया है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मंडावी ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा को 1,987 वोटों से पछाड़ दिया। जीत को लेकर पार्टी में जश्न का माहौल है। इधर कुनकुरी,धरसींवा, लुंड्रा, राजनांदगाव और अभनपुर से भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कर दी है। बता दें कि मुख्य रूप से यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला रहा है।
Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav 2023 Result Live Updates: आंकड़ों के अनुसार भाजपा 54 सीटों पर और कांग्रेस 36 पर है। कांग्रेस से डिप्टी टीएस सिंहदेव समेत 6 मंत्री पिछड़ गए है। रायपुर के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण से भाजपा की जीत का तय है। रायगढ़ से ओपी चौधरी भी जबरदस्त बहुमत से आगे बढ़ रहे है।
Published on:
03 Dec 2023 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
