
Bijapur IED Blast: बीजापुर जिले के चिन्नाकोड़ेपाल क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली केरिपु 196 की टीम पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना कोड़ेपाल नाला के पास हुई, जिसमें बीडीएस टीम के जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं।
IED ब्लास्ट में 8 जवान हुए थे शहीद
बीजापुर जिले के जंगली इलाके कुटरू में नक्सलियों ने 6 जनवरी 2025 को सुरक्षाबलों के एक वाहन को IED ब्लास्ट से निशाना बनाया था, जिसमें 8 सुरक्षाकर्मी और 1 ड्राइवर की मौत हो गई थी. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा, 'नक्सलियों ने कुटरू-बेदरे रोड पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल कर एक पुलिस वाहन को उड़ा दिया।
Updated on:
09 Apr 2025 09:06 pm
Published on:
09 Apr 2025 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
