
सगाई से लौट रहे परिवार में छा गया मातम, काश की मान ली होती घर वालों की बात
जगदलपुर. दरभा थाना क्षेत्र के मंगनार में सगाई से लौट रही वाहन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उक्त मामले में पुलिस ने चालक के विरूद्ध धारा 304 के तहत एफआइआर दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आयतुु नाग चिड़पाल का निवासी है। वह अपने परिवार के साथ ग्राम कोलावाड़ा सगाई में शामिल होने गया था। सगाई के बाद परिवार के साथ उस दिन की शाम को जिप्सी (सीजी 17 केएन 3469) से सभी घर वापस आ रहे थे। ड्राइवर नरसिंग बहुत तेज चला रहा था।
सभी ने उसे धीरे चलाने भी कहा, लेकिन वह नहीं माना और लापरवाही पूर्वक चलाकर मंगनार सडक़ पर रोड किनारे गढ्डे में पलटा दिया। जिप्सी पलटने से आयतु दूर जाकर गिरा। उसकी मां बुदाय जिप्सी के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसकी पत्नी रामबती व परिवार के अन्य लोग जिप्सी में ही फंसे रहे। जिन्हें गांव वालों ने बाहर निकाला। गंभीर चोट लगने से सभी को डायल 112 की मदद से डिमरापाल अस्पताल में भर्ती किया गया।
Published on:
23 Oct 2019 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
