बीजापुर

बीजापुर के जंगल में दो दिनों तक चला खूनी खेल, कथित जनअदालत में 3 ग्रामीणों की हत्या, तीन अभी भी गायब

Naxal Terror in Chhattisgarh: तीन ग्रामीणों के अपहरण किए जाने की खबर सामने आई है। दो दिनों से पेददाकोरमा के जंगल मे नक्सलियों द्वारा कथित जनअदालत का संचालन किया गया। इधर बीजापुर पुलिस ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना किया गया है।

2 min read
बीजापुर के जंगल में दो दिनों तक चला खूनी खेल, जनअदालत में 3 ग्रामीणों की हत्या

Naxal Terror in Chhattisgarh: बीजापुर थाना क्षेत्र के पेद्दाकोरमा निवासी राजू मोडियम (22), बोडला पूसनार निवासी दूला हपका (30) और पदेड़ा निवासी लच्छू कोरसा की नक्सलियों ने कथित जन अदालत में मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी है। साथ ही आसपास के तीन अन्य ग्रामीणों का नक्सलियों द्वारा अपहरण भी किए जाने की खबर मिल रही है।

बताया जाता है कि बीते दो दिनों से पेददाकोरमा के जंगल मे नक्सलियों (Naxal Terror in Bijapur) द्वारा कथित जनअदालत का संचालन किया गया। इधर बीजापुर पुलिस ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना किया गया है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस पार्टी मुख्यालय नही लौटी थी। प्रारम्भिक सूचना से पता चला है कि पेदाकोरमा निवासी राजू मोडिय़म नक्सली संगठन में पदस्थ डीवीसी गंगालूर सदस्य दिनेश मोडिय़म का भाई है। दूसरे ग्रामीण दुला ग्राम बोडला पुसनार थाना बीजापुर की हत्या के संदर्भ में तस्दीक की जा रही है। बता दें कि गत वर्ष गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत नक्सलियों की आपसी गैंगवार में डीवीसीएम बिज्जा मोडिय़म की हत्या कर दी गई थी।

मुखबिरी के शक में मौत की सजा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पेद्दाकोरमा मुनगा के जंगलों में नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर बोडला पूसनार निवासी दूला हपका और पदेड़ा निवासी लच्छू कोरसा की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसी के साथ शनिवार को राजू मोडिय़म पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी। घटना को लेकर खबर लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में सूचना नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक दो दिनों से लगातार नक्सल अदालत में तीन की हत्या और तीन के अपहरण कर अपने साथ लेकर जाने की सूचना है। अपहृत ग्रामीणों में मोडिय़म सुक्कू (38), मोडिय़म आयतु (25) , मोडिय़म पाकलु (32) बताया गया है। तीनों एक ही परिवार के लोग बताए गए हैं। मोडिय़म आयतू नक्सल मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस को दो ग्रामीणों की हत्या की सूचना मिली है जिसकी तस्दीक कराई जा रही है। ग्रामीणों के अपहरण की कोई जानकारी हमारे पास नही है जिसके कारण तत्काल कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
- आन्जनेय वाष्र्णेय, एसपी, बीजापुर

Published on:
16 Oct 2022 08:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर