6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijapur Naxal News: बीजापुर में नक्सलियों ने अपने दो साथियों को मुखबिर बताकर मार डाला

Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके के बेलचर के बुधीपारा में 6-7 जनवरी की दरमियानी रात नक्सलियों ने दो युवकों की मुखबिरी का आरोप लगा कर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
naxal in chhattisgarh

लॉकडाउन में आपदा को बना रहे अवसर: नक्सली पीएलजीए में कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं की भर्ती

बीजापुर. Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले के भैरमगढ़ इलाके के बेलचर के बुधीपारा में 6-7 जनवरी की दरमियानी रात नक्सलियों ने दो युवकों की मुखबिरी का आरोप लगा कर हत्या कर दी। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि पोडियामी दिनेश और पोयाम बोंगी पर विभिन्न थानों में हत्या अपहरण व लूट के मामले दर्ज हैं। मारे गए दोनों युवक नक्सलियों के ही पुराने साथी हैं। एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि पश्चिम बस्तर में नक्सलियों का आपसी कलह और गैंगवार चल रहा है। भाकपा माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चे में मृतकों को गद्दार व पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है।

पश्चिम बस्तर डिवीजन में गैंगवार जारी : आईजी
जिले में नक्सलियों के बीच गैंगवार जैसी स्थिति बन गई है। दो दिन पहले गंगालूर थाना अंतर्गत पुसनार-ईडिनार क्षेत्र में नक्सली नेता द्वारा खुद अपने मिलिशिया कमाण्डर कमलू पुनेम एवं मिलिशिया सदस्य मंगी पुनेम की हत्या कर दी गई थी। आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया कि बस्तर संभाग अंतर्गत पैर के नीचे से जमीन खिसकने से बौखलाहट में नक्सली कैम्प में अविश्वास एवं असहनशीलता का माहौल निर्मित हुआ। विशेष तौर पर पश्चिम बस्तर डिवीजन में डिवीजन कमेटी सचिव पापाराव द्वारा अपने कैडर को नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण एक-दूसरे के ऊपर गैंगवार जैसा हमला करते हुये आपस में ही निपट जा रहे हैं।

बीजापुर में मुखबिरी के शक में 3 ग्रामीणों की हत्या
इससे पहले बुधवार को भी बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा मुखबिरी के आरोप में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। यह घटना बीजापुर से करीब 48 किमी दूर गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम इड़ेनार की है, जहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर तीनो ग्रामीणों को पीट-पीट कर मार डाला। एसपी कमलोचन कश्यप बताया कि उन्हें भी यह जानकारी मिली है जिसकी तफ्तीश की जा रही है। मृतकों में दो लोगों के नाम कमलू पुनेम और महिला का नाम मंगी बताया जा रहा है। तीसरे के नाम की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। सूत्रों के मुताबिक मृतक आत्मसमर्पित नक्सली है जिन पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है।