
बीजापुर. नक्सलियों का उत्पात आज सुबह से थमने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सली आज दिन भर उत्पात मचा रहे हैं। अभी अभी प्राप्त जानकारी के मुताबिक गश्त करके लौट रहे जवानों से भरी बस को निशाना बनाया पूरी बस को आईईडी से उड़ाया है। नक्सलियों ने तुरेनार एवं कुरेनार के बीच इस घटना को नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसमें डीआरजी के 2 जवान शहीद एवं 5 जवान घायल होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है। कि, नक्स्ल डीआईजी पी सुंदर राज ने घटना की पुष्टि कर दी है।
ब्लास्ट करने के बाद फायरिंग भी हुई
घटना की जानकारी में ये बात सामने आ रही है कि, नक्सलियों ने बस को उड़ाने के बाद हल्की फायरिंग भी की गई है। घटना के बाद घायल जवानों का इलाज कुटरू के प्राथमिक उपचार केंद्र में चल रहा है।
ये भी पढ़े
बीजापुर. प्रधानमंत्री मोदी के बीजापुर प्रवास के पहले नक्सलियों के विरोध गोलीबारी और ब्लास्ट की घटनाओं के बीच एक बुरी खबर बीजापुर से आ रही है। जांगला में सीएएफ के प्रधान आरक्षक की मौत एक्सिडेंटल फायर में हुई है। हादसे में मारा गया जवान पीएम के प्रवास के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल में तैनात था।
घटना में जवान की मौत हो गई
बीजापुर एसपी मोहित गर्ग में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, जांगला में सीएएफ के प्रधान आरक्षक रत्तू साय पैकरा ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसके एके 47 राइफल से अचानक मिस फायर हो गया। इस घटना में जवान की मौत हो गई।
सीएएफ 15वीं बटालियन में पदस्थ था
मृतक जवान जशपुर का निवासी बताया जा रहा है। वह बीजापुर के सीएएफ 15वीं बटालियन में पदस्थ था। पीएम के दौरे को लेकर चल रही तैयारियों के बीच हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है
ये भी पढ़े
बीजापुर. बीजापुर के जांगला में प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बीजापुर दौरे पर आने वाले है वे यहां आयुष्मान भारत योजना को देश को समर्पित करेंगे साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे अब नक्सली पीएम मोदी के दौरे का विरोध कर रहे हैं नक्सलियों ने बीजापुर भोपालपट्टनम सड़क पर महादेव घाट के पास बड़ी संख्या में पोस्टर्स और बैनर्स फेंके हैं। जिसमें ये सारी जानकारी नक्सलियों ने पर्चे के जरिए दी और कई घटनाओं को अंजाम दिया उसका ब्यौरा पर्चे के जरिए दिया।
Published on:
09 Apr 2018 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
