8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी भरकम आईईडी बरामद, नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, बाल-बाल बचे…

बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तर्रेम का मामला, सड़क निर्माण की सुरक्षा के लिए निकली थी जवानों की टोली। बड़ा हादसा होने से टला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 2 Jan 2018, 10:06 PM IST

भारी भरकम आईईडी बरामद, सड़क निर्माण की सुरक्षा मे निकली थी जवानों की टोली

भारी भरकम आईईडी बरामद, सड़क निर्माण की सुरक्षा मे निकली थी जवानों की टोली

बीजापुर. जिले के बासागुड़ा से तररेम के बीच नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पंहुचाने के लिए जंगल में आईईडी के रूप में बांस से बने बारूद को बिछा रखा था। मिली जानकारी के अनुसार 10 किलो और 18 किलो के दो आईईडी बम लगा रखा था। जिसे जवानों ने निष्क्रिय किया। ज्ञात हो कि अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा बल द्वारा लगातार ही नक्सलियों के विरोधी अभियान चलाकर कामयाबी हासिल कर रही है। वहीं सोमवार को असिस्टेन्ट कमांडेट एस श्रीवासन की अगुवाई में जवानों की बासागुड़ा से जगरगुंडा तक सड़क निर्माण को लेकर न्यू तररेम के पास सुरक्षा के लिए निकली थी।

बीच जंगल में जमीन से उभरा दिखा वायर
इसी दौरान जवानों की नजर सड़क से कुछ दूरी पर जंगल की तरफ एक वायर को देखा। जो जमीन से कुछ ऊपर उभरा हुआ बाहर निकला था। उस पर बड़ी सावधानी पूर्वक जांच करने पर दो भारी भरकम आईईडी बम बरामद हुआ। जिसे देख जवानों के पाव तले कुछ देर के लिए जमीन खसक गई थी। फिर जवानों ने अपनी सजगता से दोनों आईईडी बम को मौके पर ही सावधानीपूर्वक निकाल कर निष्क्रिय किया। और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस आईईडी के फटने से काफी बड़ा एरिया को नुकसान पहुंच सकता था। ये बम नक्सलियों ने नए साल के पहले दिन जवानों को नुकसान पंहुचाने के लिए लगाया था। जिसे रविवार को जवानों ने निष्क्रिय किया।

आईईडी लगाने बांस के टुकड़े का किया प्रयोग
दोनों प्रेशर आईईडी बम थे, जिसमें बांस के टुकड़ों का प्रयोग किया गया था। बांस के टुकड़ों का प्रयोग कर नक्सली गश्त पर निकली सुरक्षा बल के जवानों को अलग तरीके से नुकसान पहुंचाना चाहते थे। ताकि बांस के टुकड़े जैसे ही जवान छूने की कोशिश करें बम विस्फोट हो जाए और सुरक्षा बल को बड़ा नुकसान पहुंचाना चाहते थे। जिस पर जवानों ने अपनी तत्परता से कामयाबी हासिल कर ली। और मौके से बरामद आईईडी बम को सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया।