
बिजनौर. अनलॉक-2 में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बिजनौर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात कुल 13 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इन कोरोना के मरीजों के मिलने से जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग अब संंक्रमितों को इलाज के लिए इन्हें हल्दौर एल-1 और मुरादाबाद अस्पताल भेजा गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मरीजों के क्षेत्रों के ढाई सौ मीटर के दायरे को सील कर उन्हें सैनिटाइज कराए जाने का काम शुरू कर दिया है।
बिजनौर में अनलॉक-2 में छूट मिलने के बाद से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाजारों व अन्य जगहों पर बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन व पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। बाजार व अन्य जगह पर जाने वाले लोग जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं तो वहीं लोग मास्क का उपयोग भी कम कर रहे हैं। यही कारण है कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बिजनौर में बीती रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कोरोना के 13 पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिले हैं। इन सभी संक्रमित मरीजों को हल्दौर एल-1 हॉस्पिटल व मुरादाबाद हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया गया है।
बिजनौर सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि बिजनौर में बीती रात कुल 13 पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिले हैं, जिससे अब जिलेे में कुल मरीजों की संख्या कुल 300 हो गई है। वहीं, अब तक 6 लोगों की मौत कोरोना इलाज के दौरान हो चुकी है। जबकि 216 संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। बिजनौर में अब कुल कोरोना मरीजों की एक्टिव संख्या 78 है। जनपद में लगातार कोरोना मरीजों के जांच के दायरे को बढ़ा दिया गया है।
Published on:
02 Jul 2020 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
