
अस्पताल की खिड़की तोड़कर भागा कोरोना पॉजिटिव, पुलिस ने पकड़ा
बिजनौर। जनपद में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भले ही जांच के दायरे को बढ़ा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी जनपद के अलग-अलग जगह में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जनपद में अलग-अलग जगह पर बीती रात 20 नए कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों के क्षेत्रो को चिन्हित करके 250 मीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। इन सभी क्षेत्रों को सैनिटाइज कराए जाने का काम किया जा रहा है।वही संक्रमित मिले मरीजों को एल 1 हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है।
दरअसल, अनलॉक 2 में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है।वैसे वैसे कोरोना मरीजों संक्रमित की संख्या जनपद में बढ़ती जा रही है। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात कोरोना से 20 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी लोगों को इलाज के लिए एल 1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी संक्रमित लोगों की हिस्ट्री के बारे में पता किया जा रहा है। जनपद बिजनौर में अब कुल 138 एक्टिव केस हैं। जिसमें से 319 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।वहीं अब तक जनपद में कोरोना इलाज के दौरान 8 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ विजय कुमार यादव ने फोन पर बताया कि जनपद बिजनौर में बीती रात 20 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं। इन सभी संक्रिमत मरीज के क्षेत्रों को सील करके सैनिटाइज कराए जाने का काम किया जा रहा है।
Updated on:
15 Jul 2020 12:28 pm
Published on:
15 Jul 2020 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
