
दो किसानों ने उगाई अमेरिकी केसर, एक किलो केसर की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
बिजनौर। अभी तक आपने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मथुरा में केसर उगाने की खबर सुनी होंगी लेकिन बिजनौर में दो किसानों ने तो अमेरिकी केसर की फसल तैयार कर दी। भोगपुर गांव के ये दो किसान अब तक सात-आठ किलो केसर उगा चुके हैं। ऐसे करके उन्होंने किसानों को एक नई राह दिखाई है। इसकी कीमत बाजार में लाखों रुपये में बताई जा रही है।
ये हैं उनके नाम
अमेरिकी केसर उगाने का कमाल बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के भोगपुर गांव के किसानों ने किया है। उनके नाम जगतार सिंह और गुरनाम सिंह हैं। उन्होंने परंपरागत खेती के साथ ही इसकी फसल भी उगाई। उनका कहना है कि उन्होंने यह प्रयोग दो साल पहले किया था। दोनों ने एक्सपेरीमेंट के तौर पर दो बीघा जमीन पर इसे उगाकर देखा था। उनका यह प्रयोग सफल रहा। अब तक वे सात से आठ किलो केसर उगा चुके हैं। उनके अनुसार, बाजार में केसर की कीमत 1.5 से 2.5 लाख रुपये प्रति किलो तक है। वह इसे दिल्ली-सहारनपुर आदि के बाजारों में बेचने की तैयारी में हैं।
ऑनलाइन मंगाए थे बीज
सहारनपुर में भी एक किसान ऐसा कमाल कर चुका है। पिछले साल ऐसा करके अमरजीत सिंह चर्चा में आए थे। अमरजीत सिंह ने एक क्यारी में केसर की खेती की थी। उन्हाेंने कहा था कि इसकी जानकारी उन्हें इंटरनेट से मिली थी। उन्होंने केसर के बीज भी 1200 रुपये में ऑनलाइन मंगाए थे। वहीं, मथुरा में भी एक किसान ने केसर की खेती की थी। फरह क्षेत्र के गांव महुअन में किसान जोगेन्द्र सिंह ने भी ऐसा कारनामा किया था।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
09 May 2019 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
