11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पैर पकड़ता हूं साहब,आप तो चले जाएंगे लेकिन..’ आखिर क्यों, BJP मंत्री के पांव पकड़कर फूट-फूट कर रोया शख्स

Uttar Pradesh News: 'पैर पकड़ता हूं साहब,आप तो चले जाएंगे लेकिन..' जानिए, आखिर क्यों, BJP मंत्री के पांव पकड़कर फूट-फूट कर शख्स रोया।

2 min read
Google source verification
Uttar Pradesh News

BJP मंत्री के पांव पकड़कर फूट-फूट कर रोया शख्स। फोटो सोर्स-Ai

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बिजनौर में रावली तटबंध पर मंडराते बाढ़ के खतरे की वजह से एक किसान फूट-फूट कर रोया।

कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने रोया किसान

दरअसल, करीब 3 किलोमीटर तटबंध का हिस्सा गंगा में समा जाने से लोग दहशत में हैं। कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल मंगलवार को तटबंध का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान किसान मंत्री के पैरों में गिरकर रोने लगा। किसान ने कहा, '' आश्वासन देकर आप चले जाएंगे..कुछ नहीं होगा।'' हालांकि ग्रामीण का हाथ थामकर उसे मंत्री अग्रवाल ने ढांढस बंधाया।

मंत्री ने दिए तटबंध की मरम्मत के निर्देश

इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने मंत्री से कहा कि अगर बांध टूट गया तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। जिसके बाद मंत्री अग्रवाल ने तटबंध की मरम्मत के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। साथ ही काम में कोई लापरवाही नहीं बरतने की भी बात कही।

सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैं चिंतित

यूपी के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल मंगलवार को रावली बैराज स्थित तटबंध के निरीक्षण के दौरान करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक यहां रुके। इसके बाद करीब 4:15 पर गंगा बैराज के शीश महल पर पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा,'' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तटबंध के लिए चिंतित हैं। हमारे विभाग का कार्यक्रम 2 दिन पहले था। सीएम योगी ने उस समय भी इस बारे में जानकारी ली थी। सभी अधिकारी और कर्मचारी काम में जुटे हैं।''

हाईवे पर आवागमन रोका गया

गौरतलब है कि, बाढ़ का खतरा गंगा बैराज रावली तटबंध क्षेत्र में मंडरा रहा है। इस इलाके के करीब 12 से ज्यादा गांवों की 18 से 20 हजार की आबादी प्रभावित होने की आशंका है। अगर तटबंध टूटा गया तो पानी गांव के साथ-साथ नेशनल हाईवे-134 पर भी भर जाएगा। एहतियातन हाईवे पर बड़े वाहनों के आवागमन को फिलहाल रोक दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग